उत्साह पूर्वक संचालित हो रहा श्री रामलीला का कार्यक्रम

रीवा। जिले के गढ़ में श्री रामलीला का कार्यक्रम जोरों-शोरों से उत्साह पूर्वक चल रहा है। जहां दर्शकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। रामलीला मंच में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे प्रमुख पात्रों का अभिनय स्थानीय- क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रामलीला मंडली सोनौरी त्योंथर के माध्यम से गढ़ में रामलीला का मंचन हो रहा है। उक्त मंडली के संचालक नंदलाल पुरी गोस्वामी है। जिनके द्वारा बताया गया कि 22 सितंबर से मुकुट पूजा के साथ रामलीला का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था। जहां अब तक श्री राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, सीता विवाह, राम वनवास सहित अन्य प्रसंग मंच में दिखाए गए हैं। बताया गया कि कमेटी अध्यक्ष रूपा सिंह किन्नर, सचिव राघवेंद्र सिंह, शिवम सिंह आदि लोगों के संरक्षण में रामलीला करवाया जा रहा है। वही 2 अक्टूबर को दशहरे का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाना है जिसको लेकर भी तैयारियां की जा रही है। मंडली के संचालक नंदलाल पूरी द्वारा कहा गया कि अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल 7771 8242 68 पर संपर्क किया जा सकता है।



विज्ञापन :-

टिप्पणियाँ

हाल ही में प्रकाशित की गई खबरें

युवक की हत्या कर शव को फेंका कुएं में, नारीबारी चौकी क्षेत्र का मामला, लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव

पत्नी ने प्रेमी संग रची थी हत्या की साज़िश, दोनों गिरफ्तार

मुख्यमंत्री त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में 162 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास

कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह, देवरा में कल होगा भव्य आयोजन