स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव सीजन 3 का हुआ भव्य समापन
रीवा- खेल भावना, उत्साह और समर्पण से भरे स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव सीजन 3 का बधुवार भव्य समापन हुआ है। इस अवसर पर रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रघुराज सिंह (प्रबंधक, सोहागी ग्रुप एवं प्रांतीय मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड कैप्टन एवं वर्तमान जनपद सदस्य कमलराज सिंह, जनपद सदस्य राजा राम कुशवाहा, अभिनव सिंह (प्रिंसिपल, सोहागी पब्लिक कॉलेज) एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंडित रामधनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह (रणजी प्लेयर एवं क्रिकेट चयन समिति प्रमुख) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बलिकरन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान अतिथियों ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। मैराथन दौड़ विजेताओं में प्रथम स्थान शिवबली माझी (ग्राम पंचायत कुठिला) को 5000 नगद पुरस्कार, द्वितीय स्थान सुचेंद्र यादव को 3000 नगद पुरस्कार, तृतीय स्थान गोलू मिश्रा (अमाव), अमन सिंह (बड़ागांव), सचिन पाल (रक्सहा), अभिनव माझी (डीह), गोलू सोनकर (गंतीरा) को 1000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन विजेता टीम कोनिया कला (कप्तान रुपेश तिवारी) को 30000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी। उपविजेता टीम ग्राम पंचायत चिल्ला (कप्तान नागेंद्र सिंह) को 11000 नगद पुरस्कार। इस दौरान खेल महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी त्योंथर एवं महाराज ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। अगले सीजन में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।इस खेल महोत्सव ने न केवल खिलाड़ियों में जोश और उत्साह बढ़ाया बल्कि पूरे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और खेल प्रेमियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
लोकल न्यूज़ रीवा के इस प्लेटफॉर्म फॉर्म में आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत स्वागत है