8 फरवरी से स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव सीजन 03 का शुभारंभ, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

रीवा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारा खुर्द स्थिति उसरी खेल मैदान में एक बार पुनः 08 फरवरी से स्व. बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव सीजन 03 का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसको लेकर एक प्रेसवार्ता की गई है। त्योंथर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं महाराज ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। बल्कि समाज में एकता, अनुशासन और सद्भावना को भी बढ़ावा देता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह भव्य खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आगे कहां कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले होंगे, जिनमें 1,51,000 नगद पुरस्कार रखे गए हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। ताकि वे अपने कौशल को निखार सकें और आगे बढ़ सकें। खेल महोत्सव में मुख्य खेल स्पर्धाएँ  🏏 क्रिकेट, 🤼‍♂️ कबड्डी, 🏐 वॉलीबॉल,🤼‍♀️ महिला पहलवानों की कुश्ती (मुख्य आकर्षण), 🏃‍♂️ मैराथन दौड़, 💪 रस्साकसी आदि खेल सम्पन्न किये जाएंगे। बताया गया कि 08 फरवरी से शुभारंभ होकर 19 फरवरी तक यह खेल महोत्सव चलने वाला है। जिसमें आयोजन समिति विंध्यवाहिनी संस्था, बिरसा मुंडा विचार मंच, त्योंथर विकास मंच है।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह जी ने कहा युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है। यह आयोजन सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। हम चाहते हैं कि त्योंथर के युवा खेल के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करें। इस खेल महोत्सव में सभी खेल प्रेमियों और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील हुई है।

टिप्पणियाँ

हाल ही में प्रकाशित की गई खबरें

उत्साह पूर्वक संचालित हो रहा श्री रामलीला का कार्यक्रम

युवक की हत्या कर शव को फेंका कुएं में, नारीबारी चौकी क्षेत्र का मामला, लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव

पत्नी ने प्रेमी संग रची थी हत्या की साज़िश, दोनों गिरफ्तार

कवि सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह, देवरा में कल होगा भव्य आयोजन

आबकारी टीम ने दी दबिश, शराब एवं महुआ लाहन किया बरामद