घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग धड़ल्ले से जारी
रीवा। त्योंथर तहसील मुख्यालय से लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जिसपर सक्षम अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रहीं है। क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, ढाबों सहित कई प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यावसायिक उपयोग में लाने हेतु नियम अनुसार नीले कलर वाला व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग किया जाना चाहिये। लेकिन 99 प्रतिशत घरेलु सिलेंडरों का असुक्षित रूप से उपयोग किया जा रहा है। माना जाता है कि व्यावसायिक उपयोग में लाने वाला सिलेंडर सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। लेकिन 40 रुपये के करीब प्रति किलोग्राम अत्यधिक होने से कालाबाजारी कर बड़े पैमाने पर व्यावसायिक के स्थान पर घरेलू सिलेंडर उपयोग किया जा रहा है। जहां जांच से अधिकारी भी परहेज करते नजर आ रहे हैं। वहीं
होटल में साफ-सफाई की बात हो अथवा खाद्य सामग्री के शुद्धता की जांच करने की बात हो कभी भी क्षेत्र में देखने को नहीं मिलता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
लोकल न्यूज़ रीवा के इस प्लेटफॉर्म फॉर्म में आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत स्वागत है