चाकघाट डाकघर में चौपट व्यवस्था, किसे दिया जाए श्रेय
रीवा। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर चाकघाट डाकघर का कोई सुध लेने वाला नहीं है। जिसकी वजह से यहां की व्यवस्थाएं दिन प्रतिदिन पटरी से बाहर होता जा रहा है। डाकघर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय लोगों को बेहद ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अनदेखा किया जाने से यहां पर पदस्थ अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो चुके है। डाकघर के बिगड़े व्यवस्था पर सुधार लाने वरिष्ठ अधिकारियों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है कि मनमानी पूर्वक काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों पर कब एक्शन होगा। डाकघर में आधार सेवाओं को लेकर भी दूर-दूर से लोग संबंधित कार्यों को लेकर आते हैं। इसके लिए सुबह उजाला होने से पहले ही लाइन लगना प्रारंभ हो जाता है। कर्मचारी कभी सर्वर समस्या की दुहाई देंगे तो कभी सिस्टम काम नहीं कर रहा है। काम चल भी रहा है तो मनमानी शुल्क वसूलने के आरोप है और निर्धारित शुल्क प्राप्त कर रसीद नहीं दिया जाता है। वहीं डाकघर में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु भी लोगों को कठिनाइयां हो रही है। बता दें कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अगर गुप्त रूप से जांच की जाए तो निश्चित रूप से यह के अधिकारियों कर्मचारियों के कारनामों की पोल खुल सकती है। यहां महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
लोकल न्यूज़ रीवा के इस प्लेटफॉर्म फॉर्म में आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत स्वागत है