मुख्यमंत्री ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को दी 49.97 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव में आयोजित महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र को 49 करोड़ 97 लाख रुपए के कार्यों की सौगात दी। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 29 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मनगवां विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे 10 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का शिलान्यास किया। इनमें उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन भदावल, छत्रगढ़, कोट, हकरिया, अमहा, बेलवा पैकान, घोपी, जोरौट, परासी तथा रक्सामाजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 11 अमृत सरोवरों का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ पाँच लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 7 सामुदायिक पार्क और एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 5 सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जोधपुर नम्बर एक से मुरली पहुंचमार्ग और 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव के 50 बिस्तरीय भवन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 20 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत के 2 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मनगवां विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात के तिवनी जंक्शन मनगवां में भूतल परिवहन मंत्रालय के ईपीसी योजना अन्तर्गत छ: लेन के ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 14 करोड़ 85 लाख रुपए में कराया गया है। मनगवां में 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया है। इसके उन्नयन में 5 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री इन इसका भी लोकार्पण कर आमजनता को सौगात दी।
विज्ञापन :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
लोकल न्यूज़ रीवा के इस प्लेटफॉर्म फॉर्म में आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत स्वागत है