किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे रीवा, पदाधिकारियों के साथ की बैठक
रीवा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी एकदिवसीय प्रवास पर आज रीवा पहुंचे है। जहां किसान मोर्चा के पदाधिकारी से भेंट किया और भाजपा कार्यालय अटल कुंज में पदाधिकारियों की बैठक ली। वहीं इन दिनों एक पेड़ मां के नाम महाअभियान में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां कि बढ़ते पर्यावरण खतरों से कृषि, किसान एवं देश को बचाने के लिए प्रत्येक गांव तक पहुंचाए। पार्टी का एक-एक पदाधिकारी कम से कम 11 वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा रीवा अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहां कि यह सौभाग्य है कि इस कार्यकाल में प्रदेश अध्यक्ष दूसरी बार सबको मार्गदर्शित करने के लिए पधारे। उनके नेतृत्व में किसान कल्याण हेतु किसान मोर्चा पूरी ताकत के साथ रीवा के गांव गली में सक्रिय है। बैठक का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विशंभर नाथ पटेल ने किया। जबकी मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पराज सिंह, सतना जिला अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह बघेल, पीयूष द्विवेदी, कार्यालय मंत्री के के गौतम, उद्धव सिंह, शुक्रमणि तिवारी, जिला सोशल मीडियो प्रभारी विवेक कश्यप सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन :-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
लोकल न्यूज़ रीवा के इस प्लेटफॉर्म फॉर्म में आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत स्वागत है